पेट्रोल की कीमत में मिल रही ये सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक, सिंगल चार्ज में दौड़ेगी 150km, जानें शानदार फीचर्स

नई दिल्ली: देश में बढ़ते पेट्रोल डीजल की कीमतों के बीच इलेक्ट्रिक कार और बाइक की डिमांड बढ़ती जा रही है। इस बीच एक घरेलू ईवी स्टार्टअप कंपनी इग्निट्रॉन मोटोकॉर्प ने साइबोर्ग इलेक्ट्रिक मोटरबाइक्स Yoda, GT 120 और Bob-e को पेश कर दिया है। जिसमें कई शानदार फीचर्स है।

 



 

सबसे पहले आपको Yoda Electric Bike के बारे में बताते हैं। यह पहली ‘मेड इन इंडिया’ इलेक्ट्रिक क्रूजर मोटरबाइक है, जिसमें 3.24 kWH लिथियम-आयन बैटरी का प्रयोग किया गया है, और इस बैटरी के चलते यह बाइक 150 किमी की रेंज के साथ 90 किमी / घंटा की टॉप स्पीड देने में सक्षम है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

 

Bob-e Bike पर नजर डाले तो यह बाइक बॉब-ई भारत की पहली कॉम्पैक्ट स्पोर्टी एआई सक्षम इलेक्ट्रिक डर्ट मोटरबाइक की तरह दिखती है, जो 2.88 kWH लिथियम-आयन बैटरी के साथ आती है। इस बैटरी पैक की बदौलत यह बाइक 110 किमी की रेंज के साथ 85 किमी / घंटा की टॉप स्पीड देने में सक्षम है। बॉब-ई दो कलर वेरिएंट- ब्लैक और रेड में उपलब्ध है।

 

आपको इन बाइक की कीमत बताते हैं। मार्केट में इसकी कीमत क्रमश: 1,84,999, 1,64,999 और 1,14,999 रुपये तय की गई है। हालांकि यहां ध्यान देने वाली बात यह है, कि इन बाइक्स की कीमत विभिन्न राज्यों में सब्सिडी के तहत इससे भी कम होगी।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

 

कंपनी जल्द ही मोटरसाइकिलों के लिए बुकिंग की तारीख की भी घोषणा करेगी और इच्छुक खरीदार कंपनी की वेबसाइट के माध्यम से साइबोर्ग इलेक्ट्रिक मोटरबाइक बुक कर सकेंगे। यानी अभी तक बाइक की बुकिंग शुरू नहीं की गई है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!