कई राज्यों में फिर हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

नई दिल्लीः Heavy rain warning in India उत्तर भारत में ठंड लगभग खत्म हो चुकी है। देश के कई शहरों में अब दोपहर की धूप चुभने लगी है। इसी बीच अब एक बार फिर मौसम विभाग ने कई राज्यों में मौसम में बदलाव होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन का क्षेत्र बना हुआ है, जिसके चलते देश के कई राज्यों में बारिश हो सकती है। डीप डिप्रेशन के चलते गुजरात, राजस्थान में बारिश होने की संभावना है।

 



 

Heavy rain warning in India मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक गहरे निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। जिसका असर तमिलनाडु तट से लेकर जम्मू-कशमीर के मौसम तक पर पड़ रहा है। तमिलनाडु के तटीय इलाकों और केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे से लेकर 50 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

 

एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर और उससे सटे इलाके पर बनाता नजर आ रहा है। इसकी वजह से गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। वहीं, उत्तराखंड पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में अरुणाचल प्रदेश में बारिश के आसार हैं।

 

इसके अलावा पंजाब के कुछ हिस्सों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों में हल्की बारिश संभव है। मध्य प्रदेश का तापमान एक बार फिर लुढकता नजर आ रहा है। हवाओं का रुख उत्तरी होने से सुबह और शाम के वक्‍त लोगों को ठंड लग रही है। आज भोपाल का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। यहां आज मौसम साफ रहेगा और तेज धूप रहेगी।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

 

बिहार के पटना का मिनिमम टेम्प्रेचर 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा और मैक्सिमम टेम्प्रेचर 31 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। यूपी की राजधानी लखनऊ के लिए मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि यहां का मिनिमम टेम्प्रेचर 14 डिग्री और मैक्सिमम टेम्प्रेचर 30 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। जम्मू का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आज यहां शाम के वक़्त बादल छाए रहेंगे। लेह में कड़ाके की ठंड बरकरार रहने की संभावना है। लेह में आज का मिनिमम टेम्प्रेचर माइनस 4 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि मैक्सिमम टेम्प्रेचर 3 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। आसमान में हल्के काले बादल छाए रहेंगे। हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां की राजधानी शिमला का 5 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि मैक्सिमम टेम्प्रेचर 16 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!