Cerebral Palsy: सत्या नडेला के बेटे की मौत का कारण बनी बीमारी के बारे में जानिए सबकुछ विस्तार से

माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला के 26 वर्षीय बेटे जेन नडेला का सोमवार को निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक जेन को जन्म से ही सेरेब्रल पाल्सी बीमारी थी, जो उनकी मृत्यु का कारण बना। आंकड़ों पर नजर डालें तो दुनियाभर में 17 मिलियन से ज्यादा लोग इस गंभीर मस्तिष्क रोग के शिकार हैं। इस रोग के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 6 अक्टूबर को ‘वर्ल्ड सेरेब्रल पाल्सी डे’ मनाया जाता है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक सेरेब्रल पाल्सी, विकारों का एक समूह है जिसमें गति, मांसपेशियों की टोन या मुद्रा प्रभावित हो जाती है। इस बीमारी को बचपन में मोटोर डिसेबिलिटी का प्रमुख कारण माना जाता है।  रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के के अनुसार, दुनियाभर में 1,000 बच्चों में से लगभग 4 में इस समस्या का निदान किया जाता है। शैश्वावस्था या स्कूली दिनों में बच्चों में इस बीमारी के लक्षण नजर आने लगते हैं। इस रोग के चलते अंगों या धड़ में लोच, असामान्य मुद्रा, अनैच्छिक रूप से अंगों में अस्थिरता जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। आइए आगे की स्लाइडों में इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बड़ेसीपत गांव में रजत जयंती के अवसर पर किसान सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित, मालखरौदा जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू हुए शामिल, शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील

सेरेब्रल पाल्सी क्या है?
मेडिकल रिपोर्ट्स के मुताबिक सेरेब्रल पाल्सी के कारण भोजन को निगलने में समस्या हो सकती है। इसके अलावा यह आंखों की मांसपेशियों में असंतुलन का भी कारण बनता है,  जिसमें आंखें किसी एक वस्तु पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाती हैं। सेरेब्रल पाल्सी वाले कुछ लोग चल लेते हैं, जबकि कुछ को दूसरों के सहायता की आवश्यकता है। कुछ लोगों में बौद्धिक क्षमता भी प्रभावित हो सकती है। गंभीर बात यह है कि सेरेब्रल पाल्सी एक आजीवन रहने वाला विकार है, इसका कोई इलाज नहीं है।सेरेब्रल पाल्सी के क्या लक्षण होते हैं?
सेरेब्रल पाल्सी के लक्षण एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में भिन्न हो सकते हैं। यह एक या दो अंगों से लेकर पूरे शरीर को प्रभावित कर सकती है। आमतौर पर इसके कारण चलने, बोलने, खाने में दिक्कतों के साथ शरीर-बुद्धि के विकास से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।

बोलने में कठिनाई

मांसपेशियों में कठोरता या बहुत अधिक लचीलापन।

मांसपेशी के समन्वय में कमी।

झटके आने की दिक्कत।

अत्यधिक लार बहना और भोजन को निगलने में समस्या।

चलने में कठिनाई।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : गोवर्धन पूजा पर मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने कलमी गांव में गौ माता की पूजा-अर्चना, गौ माता को कराया भोजन

शरीर के एक तरफ के हिस्से का ठीक से काम न करना।

तंत्रिका संबंधी समस्याएं जैसे दौरे पड़ना, बौद्धिक अक्षमता और अंधापन आदि।

सेरेब्रल पाल्सी क्यों होती है?
रिपोर्ट्स के मुताबिक मस्तिष्क के असामान्य विकास या विकास के दौरान होने वाली क्षति के कारण सेरेब्रल पाल्सी हो सकती है। यह आमतौर पर जन्म से पहले होता है, कुछ स्थितियों में यह जन्म के समय या बचपन में भी हो सकता है। सामान्यतौर पर इन कारणों को सेरेब्रल पाल्सी का जिम्मेदार माना जाता है।

प्रसव के दौरान बच्चे के मस्तिष्क में ऑक्सीजन की कमी के कारण।

जीन म्यूटेशन, जिसके परिणामस्वरूप मस्तिष्क का असामान्य विकास होता है।

शिशु में गंभीर पीलिया की समस्या के कारण।

एन्सेफलाइटिस और मेनिन्जाइटिस जैसे मस्तिष्क संक्रमण।

इंट्राक्रैनील रक्तस्राव की स्थिति।

बच्चे की दुर्घटना, गिरने या बाल शोषण के परिणामस्वरूप सिर में चोट लगने के कारण।

क्या सेरेब्रल पाल्सी को ठीक किया जा सकता है?
सेरेब्रल पाल्सी आजीवन बना रहने वाला विकार है, इसे ठीक नहीं किया जा सकता। रोगी को आजीवन देखभाल की आवश्यकता हो सकती है। उपचार के माध्यम से रोग के लक्षणों को कम करने और जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाने का प्रयास किया जाता है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : गोवर्धन पूजा पर मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने कलमी गांव में गौ माता की पूजा-अर्चना, गौ माता को कराया भोजन

दवाइयों और थेरपी के माध्यम से लक्षणों को नियंत्रित किया जाता है।

अस्वीकरण: लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

error: Content is protected !!