छत्तीसगढ़ : हाथियों के दल ने दो महिलाओं को कुचल कर मार डाला, एक महिला थी प्रेग्नेंट, हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों में दहशत

अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ में हाथियों का आंतक बढ़ता ही जा रहा है। वन विभाग की लाख कोशिशों के बाद भी हाथियों के हमले से मौत का मामला नहीं थम रहा है। सरगुजा में एक बार फिर उत्पाती हाथियों के दल ने दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया।

जानकारी के अनुसार, चिखलापानी और छत्तासरई क्षेत्रों में हाथियों के दल ने दो महिला को कुचलकर मार डाला। बताया जा रहा है कि मृतकों में एक महिला प्रेग्नेंट थी। ग्रामीणों ने हाथियों के जाने के बाद इसकी सूचना वन विभाग और पुलिस को दी।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

मौके पर पहुंची टीम ने शव बरामद किया। ग्रामीणों का कहना है कि बीते सप्ताह से हाथियों की आहट लागातार सुनाई दे रही है। इसकी सूचना वन विभाग के देने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई है।

इस घटना से गांव को लोग सहम गए हैं। अभी हाथियों का दल सरगुजा वनमण्डल में उत्पात मचा रहा है। वन विभाग के कर्मचारी निगरानी बनाए हुए हैं।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

Related posts:

error: Content is protected !!