मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पेश करेंगे छत्तीसगढ़ का बजट, स्पीकर महंत ने दी जानकारी, इस तारीख होगा बजट पेश… जानिए…

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 7 तारीख से शुरू होगा। 8 तारीख को अभिभाषण पर चर्चा होगी। इसके बाद 9 तारीख को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वर्ष 2022-23 के लिए बजट पेश करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत ने आज बजट सत्र की जानकारी दी।

 



विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने बताया कि बजट सत्र में प्रश्न उत्तर ऑनलाइन ही मंगाए गए थे, जिसके बाद, प्रश्न, उत्तर और मुद्रण भी ऑनलाइन किया गया। इसमें कुल 1682 प्रश्न आए जिसमें 1499 प्रश्न 90 प्रतिशत ऑनलाइन आएं। इनमें 114 ध्यानाकर्षण की सूचना, 10 स्थगन की सूचना है। वहीं सदन में 1 विधेयक सदन रखे जाने की सूचना है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चोरिया गांव की श्रीराम सेवा समिति के युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने की सराहना, समाज सेवा की दिशा में लगातार काम कर रही समिति...

इस पहल से इससे प्रतिवर्ष 4 लाख 50 पृष्ठ 2.2 टन कागज़ की बचत हो रही है। पेड़ों के कटने, पानी और बिजली की भी बचत हुई है। इस स्तर में 13 बैठकें होंगी, वहीं राज्यपाल के अभिभाषण से सत्र की शुरुआत होगी। 9 मार्च को CM भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के लिए 2022-23 का बजट प्रस्तुत करेंगे।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

विस अध्यक्ष डॉ. महंत ने बताया ​कि IIT खड़गपुर से कार्य कराया था, 50 वृक्ष प्रतिवर्ष कटने से बच गए। इसके अलावा बिजली खपत ऑनलाइन कार्य से बच गई। 7 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुभारंभ करेगी।

error: Content is protected !!