छत्तीसगढ़: सीएम भूपेश बघेल ने किया बैडमिंटन कोर्ट भवन का लोकार्पण, दिखाए बैडमिंटन का जौहर

भिलाई: badminton court building मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कुम्हारी नगर पालिका में बैडमिंटन कोर्ट भवन का लोकार्पण किया। यहां दो कोर्ट बनाए गए हैं। इसके साथ ही चेंजिंग रूम की फैसिलिटी भी यहां पर है। इसके साथ ही यहां पर लैंडस्कैपिंग भी की गई है। बैडमिंटन कोर्ट की लागत 97 लाख रुपये है। परिसर में 60 लाख रुपये की लागत से वर्टिकल गार्डन भी बनाया गया है। साथ ही 59 लाख रुपये की लागत से उद्यान भी बनवाया गया है।



इसे भी पढ़े -  क्या Jasprit Bumrah हैं इंजर्ड? IPL 2026 से पहले Mumbai Indians की बढ़ी चिंता

 

badminton court building इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि शहरों में नागरिक सुविधाओं के साथ ही खेल की अधोसंरचना विकसित करने के लिए भी सरकार प्रतिबद्ध है और इस दिशा में निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

 

उन्होंने आगे क​हा कि राज्य में और जिले में लगातार बेहतर खेल अधोसंरचना तैयार की जा रही है। इससे छत्तीसगढ़ खेलों के क्षेत्र में काफी मजबूत होकर उभरेगा। इस मौके पर खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, नगरपालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े -  AIIMS में हरीश राणा का निधन: 13 साल तक कोमा में रहने के बाद SC से मिली थी इच्छा मृत्यु की इजाजत

error: Content is protected !!