गोविंदा को लेकर धर्मेंद ने किया हैरान करने वाला खुलासा, कहां वो शूटिंग के वक्त भी…

बॉलीवुड के  दिग्गज़ अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) ने साल 1960 में फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से हिंदी सिनेमा में अपने कदम रखे थे. उन्होंने 60, 70 और 80 के दशक में हिंदी सिनेमा पर राज किया. वहीं साल 1986 में फिल्म ‘इल्जाम’ से डेब्यू करने वाले सुपरस्टार गोविंदा ने 90 के दशक में धूम मचाई. दोनों ही अपने-अपने समय के दिग्गज़ कलाकार रहे हैं. धर्मेंद्र (Dharmendra) और गोविंदा (Govinda) ने अपने-अपने समय में हिंदी सिनेमा में ख़ूब नाम कमाया. बता दें कि दोनों ही दिग्गज़ों ने साथ में भी फिल्मों में काम किया है.



धरम जी से उम्र में कई साल छोटे गोविंदा उनका काफी सम्मान करते हैं और उन्हें काफी प्यार भी करते हैं. धर्मेंद्र और गोविंदा को-स्टार हैं. वहीं गोविंदा धरम जी के फैन भी हैं.

एक बार धर्मेंद्र ने गोविंदा के साथ अपने रिश्ते और मजबूत बॉन्डिंग पर भी बात की थी. अपने एक साक्षात्कार के दौरान गोविंदा को लेकर धर्मेंद्र ने काफी बातें की थी. एक बार उन्होंने फिल्म के सेट से जुड़े वाकये को साझा किया था. जहां उन्होंने बताया था कि सेट पर गोविंदा उनके साथ काम करते थे.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने रथ को दिखाई हरी झंडी, सक्ती में विश्व क्षय दिवस पर 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारम्भ

अपने कई साक्षात्कार में गोविंदा ने इस बात का ख़ुलासा किया है.कि उनके दिल में धरम जी के लिए बेहद प्यार और सम्मान हैं. तो वहीं धर्मेंद्र ने एक फिल्म ‘लाठी’ की शूटिंग के समय के किस्सों को याद किया था. बता दें कि इस फिल्म में दोनों कलाकार साथ काम कर रहे थे लेकिन यह फिल्म कभी रिलीज नहीं हो पाई.धर्मेंद्र ने फिल्म की शूटिंग के किस्से को याद करते हुए बताया था कि सेट पर उनके साथ गोविंदा एक बड़ी अजीब हरकत करते थे.धर्मेंद्र के मुताबिक़ जब भी कोई सीन शूट होता था तो गोविंदा मेरा हाथ पकड़ कर बैठ जाते थे. आगे अपनी बात जारी रखते हुए धरम जी ने कहा था कि गोविंदा हाथ पकड़कर उसे देखते रहते और कहते कि क्या हाथ है आपके.गौरतलब है कि धरम जी ने इस बात का ख़ुलासा खुद गोविंदा के सामने किया था.

इसे भी पढ़े -  भूमिहीन कृषि मजदूरों को राशि वितरण योजना, उनके आत्मबल को बढ़ाने वाला है : इंजी. रवि पाण्डेय

दोनों कलाकार एक साथ किसी प्रमोशनल इवेंट में मौजूद थे. तब बातचीत के दौरान धरम जी को यह किस्सा याद आ गया था.यह भी एक गौर करने वाली बात है कि गोविंदा की
बेटी नर्मदा आहूजा भी हिंदी सिनेमा में कदम रख चुकी हैं. ख़ास बात यह है कि नर्मदा ने अपने कदम हिंदी सिनेमा में धर्मेंद्र के साथ रखे थे. टीना की पहली फिल्म का नाम ‘सैकेंड हैंड हस्बैंड’ था. साल 2015 में आई इस फिल्म में नर्मदा और धर्मेंद्र के अलावा गीता बसरा, गिप्पी ग्रेवाल ने भी काम किया था.

इसे भी पढ़े -  CG Death Case in Jail: जेलों में 4 सालों में इतने कैदियों की मौत! मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, मुख्य सचिव और जेल डीजी से इन बिंदुओं पर मांगा जवाब

error: Content is protected !!