तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी न रखें ये चीज, नहीं तो हो सकता है भारी नुकसान

नई दिल्ली: Do not keep this thing near tulsi आपने अधिकतर घरों में तुलसी का पौधा लगा देखा होगा। तुलसी का पौधा वास्तु की दृष्टि से बहुत ही शुभ माना जाता है। इसे घर में लगाने से वास्तु संबंधी समस्याएं समाप्त हो जाती हैं। शास्त्रों में तुलसी के पौधे को लक्ष्मी का रूप बताया गया है यानि जहां पर तुलसी होती है वहां लक्ष्मी जी का आगमन होता ही है। यह एक अद्भुत औषधीय पौधा है। शास्त्रों के मुताबिक घर-परिवार में सुख-शांति के लिए तुलसी के आसपास कुछ चीजों को ना रहने दें।

 



 

Do not keep this thing near tulsi -जिस स्थान पर तुलसी का पौधा मौजूद हो उसके आसपास की जगह बिल्कुस साफ-सुथरी होनी चाहिए। अगर तुलसी सूख रहा है या मुरझा रहा है तो इसकी वजह अशुद्धता हो सकती है। ऐसे में हर दिन तुलसी के आसपास स्वच्छता का ख्याल रहना चाहिए।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

 

-तुलसी के आसपास जूठन, जूते-चप्पल, झाड़ू या कचरे नहीं होने चाहिए। इसके अलावा तुलसी के पौधे के साथ दूसरे फूल-पत्तियों को नहीं लगाना चाहिए। दरअसल जिस गमले में तुलसी का पौधा लगा हो उसमें अन्य पौधा लगना सही नहीं माना गया है। दूध मिला हुआ जल तुलसी में चढ़ाने से तुलसी हरी भरी रहती है।

 

-कई बार लोग शाम के समय तुलसी के पास दीपक जलाते वक्त जल भी चढ़ाते हैं। शाम के वक्त तुलसी में जल चढ़ाना शुभ नहीं माना गया है। इसके अलावा तुलसी के पास जल से भारा हुआ पात्र नहीं रखना चाहिए। साथी ही तुलसी में दीया दिखाने के बाद दीपक को वहां से हटा देना चाहिए, क्योंकि तुलसी के नीचे बुझा हुआ दीपक रखना अशुभ माना गया है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

 

-अक्सर महिलाएं स्नान के बाद खुले बाल में ही तुलसी को जल देती हैं। तुलसी को भगवान से सदा सुहागन रहने का वरदान मिला है। ऐसे में सौभाग्य में वृद्धि के लिए बालों को बांधकर और मांग में सिंदूर लगाकर तुलसी में जल अर्पित करना चाहिए।

 

-प्रत्येक रविवार, एकादशी और सूर्य व चंद्र ग्रहण के समय तुलसी में जल नहीं चढ़ाना चाहिए। साथ ही इन दिनों में और सूर्य छिपने के बाद तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। खबर सीजी न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!