Girl DeadBody : 3 डॉक्टरों की टीम ने किया पोस्टमार्टम, जैजैपुर तहसीलदार भी थे मौजूद, कल शाम लड़की की लाश तालाब में मिली थी

जांजगीर-चाम्पा. जैजैपुर थाना क्षेत्र के चोरभट्ठी गांव में 12 साल की लड़की की लाश तालाब में कल मिली थी. आज जैजैपुर में लड़की के शव का पोस्टमार्टम 3 डॉक्टरों की टीम द्वारा की गई है. पोस्टमार्टम के दौरान जैजैपुर तहसीलदार भी मौजूद थे. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से लड़की की मौत के कारण का पता चलेगा. दूसरी ओर परिजन ने लड़की की हत्या की आशंका जताई है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : भारत - नेपाल अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 2026 के लिए ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों का चयन...

दरअसल, चोरभट्ठी गांव की 12 साल की लड़की नीता चन्द्रा, 1 मार्च से लापता थी. कल 3 मार्च की शाम गांव के तालाब में लड़की की लाश मिली थी. घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई थी. मामले की गम्भीरता को देखते हुए एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव और एडिशनल एसपी अनिल सोनी भी मौके पर पहुंचे थे.
फिलहाल, तालाब में लड़की की लाश मिलने के बाद परिजन सदमे में है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : भारत - नेपाल अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 2026 के लिए ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों का चयन...
error: Content is protected !!