Gold price today : अब सोने के भाव में आई तेजी, प्रति 10 ग्राम का दाम हुआ इतना

नई दिल्ली: मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को सोने का वायदा भाव 155 रुपये की तेजी के साथ 51,810 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

 



 

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोने का अप्रैल आपूर्ति वाला अनुबंध का भाव 155 रुपये या 0.3 प्रतिशत की तेजी के साथ 51,810 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 7,722 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

इसे भी पढ़े -  CG News : सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा छठवीं एवं नौवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी 2027 को, इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन...देखिए पूरी खबर...

 

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,941.40 डॉलर प्रति औंस हो गया।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Fire : ऑटो पार्ट्स दुकान और घर में लगी भीषण आग, आग में जलकर सामान हुआ खाक, हुआ बड़ा नुकसान, 2 दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया...

Related posts:

error: Content is protected !!