घरेलू विवाद में दखल देना पड़ा भारी, पत्नी के साथ दो सालों और सलहज को भी गोली मारी ; तीन की मौत

नईदिल्ली: domestic dispute death of three: शकूरपुर गांव एक नशेड़ी युवक ने रविवार देर रात अपने घर में अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस घटना में आरोपी की पत्नी एवं दो सालों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं साले की पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी शख्स घरेलू विवाद में ससुराल के लोगों के दखल देने से नाराज हो गया था।

 



जानकारी के अनुसार 47 वर्षीय हितेंद्र यादव अपनी पत्नी सीमा और दो बच्चों के साथ शकूरपुर गांव के फ्लैट में रहता है। पड़ोसियों ने बताया कि हितेंद्र आए दिन शराब के नशे में सीमा से मारपीट करता था। वह रविवार देर रात अपने दोस्त ललित के साथ नशे में धुत की हालत में घर पहुंचा, सीमा ने खाना नहीं बनाया था। इस पर हितेंद्र नाराज हो गया और मारपीट करने लगा। सीमा ने अपने भाईयों सुरेंद्र और विजय को घटना के बारे में जानकारी दी।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

विजय अपनी पत्नी बबिता और भाई सुरेंद्र के साथ शकूरपुर पहुंचा। वह हितेंद्र को समझा रहा था। आरोप है कि ललित ने अपने दोस्त को उकसाया कि कैसे ससुराल के लोग घरेलू विवाद में दखल दे रहे हैं। नशे में धुत हितेंद्र लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर आया और अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस घटना में सीमा, सुरेंद्र, विजय और बबिता गोली लगने से घायल हो गए।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

 

पड़ोसियों ने सभी को भगवान महावीर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सीमा, सुरेंद्र और विजय ने दम तोड़ दिया जबकि बबिता की हालत गम्भीर बनी हुई है। सुभाष प्लेस पुलिस ने हितेंद्र और ललित को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!