Heat wave alert: मार्च में ही पड़ने लगी भीषण गर्मी, 43 डिग्री के पार पहुंचा पारा, इन शहरों में लू का अलर्ट जारी

भोपाल: heat wave alert issued: प्रदेश में मार्च में ही गर्म हवा के थपेड़े लगने शुरू हो गए हैं। प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। प्रदेश में पड़ोसी राजस्थान और गुजरात से गर्म हवाएं आ रही हैं। प्रदेश के शहरों की बात करें तो सीवियर लू से पूरा नर्मदापुरम झुलस रहा है, यहां पारा 42.3 डिग्री जा पहुंचा हैं जो कि देश में चौथा सबसे गरम शहर माना जा रहा है।



 

heat wave alert issued: इधर उत्तर प्रदेश (UP) में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के कई जिले में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। झांसी (Jhansi) लगातार दूसरे दिन सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान के 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री तक रह सकता है।

इसे भी पढ़े -  Gmail Trick: अब कोई नहीं कह पाएगा ‘मेल नहीं देखा’, Gmail की इस ट्रिक से तुरंत चल जाएगा पता

 

गुजरात में भीषण गर्मी में मौसम विभाग ने लू की चेतावनी जारी की है। सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र में 24 घंटे और उत्तरी गुजरात में अगले 48 घंटों तक लू चलेगी। दो दिनों के बाद हीटवेव कम हो जाएगी, लेकिन तापमान उच्च बना रहेगा। बुधवार को यह जानकारी मेट अहमदाबाद के निदेशक मनोरमा मोहंती ने दी। इधर, गर्म हवाओं से दिन के अलावा अब रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होने का सिलिसिला शुरू हो गया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक राजस्थान और उससे लगे गुजरात पर प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। गुजरात में मौसम काफी गर्म है। वहां से आ रही गर्म हवाओं के कारण इंदौर समेत पूरे मप्र में भी तपिश बढ़ने लगी है।

इसे भी पढ़े -  मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतरे, रेल यातायात प्रभावित; बिलासपुर-कटनी सेक्शन पर हुआ हादसा

error: Content is protected !!