IAS टीना डाबी और प्रदीप गवांडे इस दिन लेंगे सात फेरे, यहां होगी शादी, सामने आया वेडिंग कार्ड

नई दिल्लीः Tina Dabi and Pradeep Gawande wedding card यूपीएससी बैच 2016 की टॉपर रहीं भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी टीना डाबी इस बार अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चा में हैं। टीना डाबी अब आईएएस प्रदीप गवांडे से शादी रचाने जा रही हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद इंस्टाग्रामपर किया है। वहीं अब दोनों के शादी का कॉर्ड भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कॉर्ड के मुताबिक टीना और प्रदीप की शादी 20 अप्रैल 2022 को होगी। प्रदीप और टीना की वेडिंग रिसेप्शन 22 अप्रैल को है। इस समारोह का आयोजन जयपुर के होटल होलिडे इन में होना है।

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

 

Tina Dabi and Pradeep Gawande wedding card बता दें कि दोनों की ये दूसरी शादी है। इससे पहले टीना डाबी ने अतहर आमिर खान से शादी की थी। दोनों ने 2 साल तक रिश्ते में रहने के बाद तलाक का फैसला कर लिया था। 7 महीने पहले अगस्त 2021 को कोर्ट से तलाक को मंजूरी मिल गई थी। और अब 28 साल की उम्र में टीना दूसरी शादी कर रही हैं।

 

टीना डाबी के होने वाले पति प्रदीप गवांडे 2013 बैच के राजस्थान कैडर आईएएस अफसर हैं। वो महाराष्ट्र से हैं और चुरू जिले के कलेक्टर भी रह चुके हैं। UPSC की परीक्षा पास करने से पहले उन्होंने MBBS किया और डॉक्टर भी रहे। बाद में यूपीएससी क्लीयर करके आईएएस अफसर बने। वर्तमान में प्रदीप गवांडे राजस्थान पुरातत्व और संग्रहालय के निदेशक पद पर तैनात हैं। टीना के साथ-साथ प्रदीप गवांडे की भी ये दूसरी शादी है।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!