महंगाई की मार.. पैरासिटामोल सहित 800 दवाओं के दामों में हुआ इतने फीसदी का इजाफा

नई दिल्‍ली: Prices of 800 medicines including paracetamol increased : पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी का दौर जारी है। महज पांच दिन में पेट्रोल 3 रुपए 20 पैसा महंगा हो गया है। इस बढ़ोतरी के बाद अब इसका असर दवाईयों पर भी पड़ रहा है। अप्रैल से 800 से ज्‍यादा जरूरी दवाओं के दाम में सीधे 10 प्रतिशत तक की बढ़ोत्‍तरी होने जा रही है। इनमें बुखार, हृदय रोग, हाई ब्‍लड प्रेशर, त्‍वचा रोग और एनीमिया के उपचार में इस्‍तेमाल होने वाली दवाएं भी शामिल हैं।

 



 

अगले महीने यानी 1 अप्रैल से नई कीमत लागू हो जाएंगे। लोगों को पेनकिलर और एंटी बायोटिक जैसे पैरासिटामोल फिनाइटोइन सोडियम, मेट्रोनिडाजोल जैसी जरूरी दवाओं के लिए भी आपको ज्यादा दाम चुकाने होंगे।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Prices of 800 medicines including paracetamol increased : बता दें ​कि इन दवाओं के दाम में बढ़ोतरी के लिए काफी लंबे समय से गुहार लगाई जा रही थी। वहीं अब दाम में बढ़ोतरी की मंजूरी दी है। कोरोना महामारी के बाद से फार्मा इंडस्‍ट्री दवाओं की कीमत बढ़ाए जाने की लगातार मांग कर रही थी। वहीं अब शेड्यूल ड्रग्‍स के लिए कीमतों में 10.7 प्रतिशत बढ़ोत्‍तरी की मंजूरी दी गई है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

 

उल्लेखनीय है कि पेट्रोल-डीजल के दामों में रोज इजाफा हो रहा है। अधिकांश शहरों में पेट्रोल पहले से 100 के पार हो चुका है, ऐसे में लगातार हो रही वृद्धि आम आदमी के लिए परेशानी का सबब बन गई है। डीजल भी लगातार महंगा होने से आने वाले दिनों में खाने-पीने की वस्तुओं के दामों में बेतहाशा तेजी आने की भी आशंका है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!