होली पर फ्री में मिलेगा LPG सिलेंडर !, निशुल्क राशन योजना भी बढ़ाई जाएगी… जानिए क्या है इस राज्य की सरकार की तैयारी…

लखनऊ. सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती है, उज्जवला योजना के तहत फ्री गैस सिलेंडर देना। यूपी सरकार इस योजना के तहत होली के अवसर पर प्रदेश की जनता को बड़ा तोहफा दे सकती है। सरकार ने होली पर पहला मुफ्त गैस सिलेंडर देने की तैयारी में है।



इसके लिए खाद्य व रसद विभाग ने होली शासन को प्रस्ताव भी भेज दिया है। आपको बता दें कि इस समय प्रदेश में उज्ज्वला योजना के 1.65 करोड़ लाभार्थी हैं। ऐसे में इस वादे को पूरा करने के लिए सरकार पर 3000 करोड़ का भार आएगा

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : कलमी गांव में "गांव चलो-घर चलो" अभियान का जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने किया शुभारंभ, कहा, 'शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे यह भाजपा सरकार की मंशा'

भाजपा ने विधानसभा चुनाव के अपने संकल्प पत्र में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को होली और दीवाली पर नि:शुल्क सिलेंडर देने की घोषणा की थी। चुनाव में बहुमत हासिल करने वाली बीजेपी ने पहली ही होली पर इसे देने की तैयारी है।

खाद्य व रसद विभाग ने सोमवार को अपना प्रस्ताव शासन भेजा है जिस पर मुहर लगने के बाद वित्त विभाग से बजट जारी किया जाएगा और जिलों में फ्री सिलेंडर बांटे जाएंगे। भाजपा ने ही उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन देना शुरू किया है।

इसी के साथ प्रदेश की योगी सरकार निशुल्क राशन योजना को भी बढ़ाने जा रही है। इसके लिए भी शासन ने खाद्य व रसद विभाग से प्रस्ताव मांग लिया है। इससे पहले भी सरकार दिसंबर से ही फ्री राशन दे रही है। मार्च महीने में इसकी समय सीमा समाप्त होने वाली है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के तहत मिलने वाले गेहूं व चावल को निशुल्क दिया जा रहा है साथ ही चना, नमक व तेल भी सरकार दे रही है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : जिला पंचायत सभापति प्रियंका आलोक पटेल के प्रयासों से चंदली में विद्युत सब स्टेशन खोलने की मिली स्वीकृति, क्षेत्रवासियों को ओवरलोडिंग की समस्या से मिलेगी बड़ी राहत, जिपं सभापति ने सीएम और वित्त मंत्री का जताया आभार

error: Content is protected !!