बाल-बाल बची रेलवेकर्मी की जान, दीवार तोड़ते हुए रेलवे स्टेशन की पार्किंग में जा घुसी मालगाड़ी, यहां हुई घटना… पढ़िए…

फरीदाबाद. ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर एक मालगाड़ी दीवार को तोड़ते हुए पार्किंग स्थल तक पहुंच गई जिससे कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।



स्टेशन अधीक्षक ए. के. गोयल ने बताया कि घटना सोमवार शाम को हुई और ट्रेन के पीछे खड़ा रेलवे का एक कर्मी चमत्कारिक ढंग से बच गया।

अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना तब हुई जब सीमेंट की बोरी से लदी मालगाड़ी गंगापुर से ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन पहुंची और ट्रेन माल उतारने के लिए पीछे की तरफ जा रही थी।

इसे भी पढ़े -  IPL 2026 के पहले 7 मैचों का एनालिसिस: चेज करने वाली टीम का दबदबा, रन रेट में उछाल और औसत स्कोर में गिरावट

स्टेशन मास्टर ने 42 डिब्बों वाली ट्रेन के इंजन चालक की पहचान बिजेंद्र मीणा के रूप में और ‘रेलवे पॉइंटमैन’ की पहचान जय सिंह के रूप में की, जो इस घटना में बाल-बाल बच गये।

घटना को ‘‘मानवीय त्रुटि’’ बताते हुए गोयल ने कहा कि इसकी जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

इसे भी पढ़े -  BSNL का 72 दिन वैलिडिटी वाला जबरदस्त प्लान, रोजाना 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

error: Content is protected !!