शिक्षकों को पढ़ाने के अलावा नहीं मिलेगा कोई काम, लंबित मांगें जल्द होगी पूरी, इस राज्य की सरकार ने किया ऐलान

पटियाला : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को कहा कि स्कूल एवं कॉलेज शिक्षक अब से सिर्फ शिक्षण कार्य पर ध्यान केंद्रित करेंगे और उन्हें इसके अतिरिक्त कोई और काम नहीं सौंपा जाएगा। साथ में मान ने उनके लंबित मुद्दों के जल्द समाधान का भी वादा किया। मान ने एक ‘गारंटी’ देते हुए कहा कि पंजाबी विश्वविद्यालय को उसके कर्ज से निजात दिलाई जाएगी ताकि वह उत्तर भारत में उच्च शिक्षा के लिए एक बेहतरीन संस्थान के तौर पर अपनी प्रतिष्ठा फिर से हासिल कर सके।

 



 

मुख्यमंत्री तीन दिवसीय पंजाबी सिनेमा, टेलीविज़न और थिएटर मेगा शो के विदाई कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। इसका आयोजन पंजाबी फिल्म एवं टीवी एक्टर्स एसोसिएशन एवं पंजाबी विश्वविद्यालय ने संयुक्त रूप से आयोजित किया था। एक सरकारी बयान के मुताबिक, उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। उन्होंने इस प्रतिबद्धता को दोहराया कि निधि की कमी की ‍वजह से कोई भी उच्च शिक्षा हासिल करने से महरूम नहीं रहेगा।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षकों के सभी लंबित मुद्दों को जल्द हल किया जाएगा और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए कोई भी मजबूर नहीं होगा। मान ने यह कहा कि स्कूल और कॉलेज शिक्षक अब से सिर्फ पढ़ाने के काम पर ध्यान केंद्रित करेंगे जैसा दिल्ली में किया गया है और उन्हें कोई और कार्य नहीं सौंपा जाएगा। दिल्ली में ‘आप’ की सरकार है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में प्रतिशोध का कोई स्थान नहीं है और इस वजह से किसी को भी परेशान नहीं किया जाएगा।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

Related posts:

error: Content is protected !!