सोनारिका भदोरिया ही नहीं बल्कि TV की इन 5 हसीनाओं को भी मेकर्स ने रुला दिए खून के आंसू, नहीं मिली पूरी फीस

टीवी सीरियल्स के मेकर्स कलाकारों पर जमकर पैसा लुटाते हैं। वहीं कुछ मेकर्स ऐसे भी हैं जिन्होंने लीड एक्टर्स को भी पेमेंट ना देकर कई साल तक उन्हें परेशान किया है। टीवी की ही कई हसीनाओं ने सामने आकर इन चीजों का खुलासा किया है कि मेकर्स ने उन्हें समय पर फीस नहीं दी और कुछ को तो आज तक उनका पैसा नहीं मिल पाया है।

 



कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान सीरियल बहू हमारी सिल्क के कलाकार काफी जूझे थे। जान खान समेत इस सीरियल की एक्ट्रेस चाहत पांडे ने मेकर्स पर फीस ना देने का आरोप लगाया था। इसी के साथ इन लोगों ने प्रोड्यूसर के ऑफिस के बाहर धरना-प्रदर्शन भी किया। खूब हंगामा होने के बाद मेकर्स ने चाहत की फीस दी लेकिन वह भी 70 प्रतिशत ही।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

सीरियल मधुबाला के दौरान दृष्टि धामी को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। एक्ट्रेस ने मेकर्स के खिलाफ केस दर्ज करवाया था और आरोप लगाया कि मेकर्स की ओर से उनके 36 लाख रुपये नहीं दिए गए हैं।

दिया और बाती फेम दीपिका सिंह भी मेकर्स को लेकर ऐसी बातें कह चुकी हैं। इसी सीरियल के दौरान ही एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि मेकर्स ने उनके लाखों रुपये अभी तक नहीं दिए हैं।

बिग बॉस 11 की विनर रह चुकी शिल्पा शिंदे की फीस को लेकर भी खूब बवाल मच चुका है। सीरियल भाभीजी घर पर हैं के मेकर्स पर शिल्पा ने आरोप लगाया था कि उनकी फीस को रोक लिया जाता है और समय पर उसका भुगतान नहीं किया जाता है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस और बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक भी इसी तरह की मुसीबत झेल चुकी हैं। रुबीना ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस बात खुलासा किया था कि पैसे सही समय पर ना मिलने की वजह से उनका घर चलाना मुश्किल हो गया था।

देवों के देव महादेव फेम सोनारिका भदोरिया ने अब अपने एक बयान से सनसनी मचा दी है। एक्ट्रेस का कहना है कि बीते 3 साल से सीरियल दास्तान ए मोहब्बत के मेकर्स ने उनके 70 लाख रुपये नहीं दिए हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!