मिनी रत्न कंपनी में निकली भर्ती, 12वीं और ग्रेजुएट्स कर सकेंगे अप्लाई, 60,000 तक मिलेगी सैलरी

rcfl recruitment 2022, sarkari naukri 2022: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सरकारी कंपनी में वैकेंसी आई हैं। 12वीं और बीएससी कर चुके कैंडिडेट निकाले गए पदों पर आवेदन कर सकेंगे। पदों की कुल संख्या 137 है। इनमें से 133 पोस्ट ऑपरेटर (ट्रेनी) के और बाकी 4 पोस्ट असिस्टेंट फायरमैन की हैं। राष्ट्रीय कैमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (RCFL) ने इन पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन सभी पदों पर आवेदन ऑनलाइन होगा। आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 मार्च है।

 



rcfl recruitment 2022: इस बारे में ऑफिशियल वेबसाइट पर पूरी जानकारी दी गई है। जो आवेदनकर्ता रसायन विज्ञान और भौतिकशास्त्र विषय में रेगुलर बीएससी कर चुके हैं, उनके लिए सरकार की मिनी रत्न कंपनी में जॉब का बेहतरीन मौका है। मसलन, कैंडिडेट ने बीएससी के 3 साल के पाठ्यक्रम में से किसी एक विषय के रूप में भौतिकी के साथ पूर्णकालिक और नियमित बीएससी (रसायन विज्ञान) डिग्री की हो।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

 

इसके अलावा अटेंडेंट ऑपरेटर (केमिकल प्लांट) में डिग्री और एनसीवीटी – एओ (सीपी) ट्रेड या 55% अंकों के साथ केमिकल इंजीनियरिंग / टेक्नोलॉजी में पूर्णकालिक और नियमित डिप्लोमा वाले भी ऑपरेटर के पदों के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे। वहीं जूनियर फायरमैन पद के लिए उम्मीदवारों का 12वीं पास के साथ एक साल अनुभव का फायरमैन सर्टिफिकेट जरूरी है।

 

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

जहां तक आयु सीमा की बात है तो सामान्य श्रेणी के कैंडिडेट की आयु 29 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। अधिकतम उम्र की सीमा में ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष और एससी व एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट दी गई है।

rcfl recruitment 2022: चयन प्रक्रिया और फीस
इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जायेगी। उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड भी जारी किया जाएगा। सामान्य श्रेणी के कैंडिडेट को आवेदन फीस के तौर 700 रुपये ऑनलाइन मोड में जमा करने होंगे। आवेदन की पूरी प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई है।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!