भारत में लॉन्च हुई टाटा अल्ट्रोज ऑटोमैटिक कार, इन आधुनिक फीचर्स से है लैस, जानें कितनी है कीमत

नई दिल्लीः Tata Altroz automatic car launched टाटा मोटर्स ने अपनी प्रीमियम हैचबैंक अल्ट्रोज को ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक (डीसीए) ट्रांसमिशन के साथ पेश किया है। इसकी शोरूम कीमत 8.09 लाख रुपये से 9.89 लाख रुपये है।

 



 

Tata Altroz automatic car launched अल्ट्रोज डीसीए में इस खंड में पहली बार कई नई खूबियां डाली गई हैं। इसमें एक्टिव कूलिंग प्रौद्योगिकी के साथ वेट क्लच, मशीन लर्निंग, सेल्फ-हीटिंग मैकेनिज्म और ऑटो पार्क लॉक जैसी खूबियां हैं। इस मॉडल में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

 

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के उपाध्यक्ष (बिक्री , विपणन एवं कस्टमर केयर) राजन अंबा ने कहा, ‘‘अल्ट्रोज डीसीए की बुकिंग शुरू होने के बाद इसको लेकर काफी पूछताछ आ रही है। अल्ट्रोज डीसीए में कई ऐसी खूबियां हैं जिन्हें अपने खंड में पहली बार पेश किया गया है।’’ अंबा ने कहा कि अल्ट्रोज के ग्राहकों की संख्या 1.25 लाख से अधिक है। इसको लेकर ग्राहकों की काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

Related posts:

error: Content is protected !!