रिषभ पंत मोहाली टेस्ट में शतक से चूके और धौनी व गावस्कर के इस खराब रिकार्ड की कर ली बराबरी

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज रिषभ पंत ने मोहाली टेस्ट मैच की पहली पारी में भारतीय टीम के लिए बेहद उपयोगी पारी खेली, लेकिन वो अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का पांचवां शतक लगाने से सिर्फ चार रन से चूक गए।। पंत के बल्ले से ये पारी तब निकली जब भारत को एक बड़े स्कोर की जरूरत थी और भारतीय बल्लेबाज नियमित अंतराल पर विकेट गंवाते जा रहे थे। रिषभ पंत ने इस मैच में तेज बल्लेबाजी करते हुए 97 गेंदों पर 4 छक्के और 9 चौकों की मदद से 96 रन बनाए।

 



पंत ने की गावस्कर के रिकार्ड की बराबरी
रिषभ पंत भारतीय धरती पर टेस्ट क्रिकेट में नाइनटीज के स्कोर पर चौथी बार आउट हुए और सुनील गावस्कर की बराबरी कर ली। गावस्कर अपने टेस्ट करियर में भारतीय धरती पर कुल चार बार नवर्स नाइनटीज का शिकार हुए थे। भारतीय धरती पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार नाइनटीज पर आउट होने के मामले में सचिन तेंदुलकर पहले नंबर पर हैं।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

भारत में टेस्ट में सबसे ज्यादा बार नाइनटीज पर आउट होने वाले टाप 4 भारतीय-

6 बार- सचिन तेंदुलकर
4 बार- रिषभ पंत
4 बार- सुनील गावस्कर

पांचवीं बार टेस्ट क्रिकेट में नर्वस नाइनटीज का शिकार बने रिषभ पंत, धौनी की कर ली बराबरी
रिषभ पंत अब तक टेस्ट क्रिकेट में चार शतक लगाए हैं तो वहीं वो अपने छोटे टेस्ट क्रिकेट में करियर में पांच बार नाइनटीज पर आउट हुए हैं। साल 2018 में उनके साथ दो बार तो वहीं साल 2021 में तीन बार उनके साथ ऐसा हुआ था। भारतीय विकेटकीपर के तौर पर टेस्ट क्रिकेट में पूर्व कप्तान एम एस धौनी भी पांच बार नाइनटीज पर आउट हुए थे। अब पंत ने एम एस धौनी की इस मामले में बराबरी कर ली है।

इसे भी पढ़े -  CG BIG NEWS : दीपावली पर उजड़ गया परिवार, नदी में गिरी कार, पति-पत्नी समेत 4 की मौत, परिवार पर टूटा कहर...

पंत टेस्ट में पांच बार हुए नाइनटीज पर आउट-

92 vs WI, राजकोट, 2018
92 vs WI, हैदराबाद, 2018
97 vs Aus, सिडनी, 2021
91 vs Eng, चेन्नई, 2021
96 vs SL, मोहाली, 2022

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!