रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम के शौचालय में महिला से रेप.. ताक में बैठा शौचालय संचालक ने दिया वारदात को अंजाम

लखनऊ: यूपी के प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन में ट्रेन का इंतजार कर रही महिला यात्री से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। महिला प्रतापगढ़ जंक्शन के वेटिंग रूम में बने शौचालय में शौच के लिए गई हुई थी। तभी शौचालय संचालक ने मौके का फायदा उठाते हुए महिला को हवस का शिकार बनाया।



 

बताया जा रहा है कि वारदात के समय महिला का पति कुछ सामान खरीदने गया हुआ था। जैसे वह वापस लौटा तो देखा कि उसकी पत्नी वेटिंग रूम में नहीं है।

महिला को ढूंढते-ढूंढते जब वह शौचालय गया तो पाया कि उसकी पत्नी वहां बेसुध पड़ी हुई है। थोड़ी ही देर में महिला को होश आ गया और उसने पूरी बात पति को बताई। महिला ने बताया कि शौचालय संचालक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी को वेटिंग रूम के पास देखते ही महिला के पति ने उसे पकड़ लिया इसके बाद दोनों के बीच इसे लेकर लड़ाई शुरू हो गई।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : बीरभांठा में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026 की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, जिला पंचायत सभापति एवं प्रशिक्षण प्रभारी सुशीला सिन्हा रही मौजूद

थोड़ी ही देर में महिला से दुष्कर्म की यह बात पूरे रेलवे स्टेशन में फैल गई। आरोपी का घर भी रेलवे स्टेशन के पास ही था। मामले की भनक लगते ही आरोपी के घर वाले भी वहां आ गए और महिला के पति से मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपी मौका पाकर वहां से फरार हो गया।

इसे भी पढ़े -  CG Death Case in Jail: जेलों में 4 सालों में इतने कैदियों की मौत! मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, मुख्य सचिव और जेल डीजी से इन बिंदुओं पर मांगा जवाब

घटना के बाद पीड़ित दंपति नजदीकी पुलिस स्टेशन गए और रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने भी फौरन शिकायत पर एक्शन लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, आरोपी के घर वालों से भी पुलिस सख्ती से पूछताछ कर रही है।

error: Content is protected !!