सपना चौधरी की ये अदाएं हर दिल को धड़का देंगी, फैंस ने भी कहा- बिन सावन हरियाली छा गई

हरियाणा की क्वीन सपना चौधरी आजकल जहां अपने ठुमकों से दिल लूट रही हैं. वहीं उनकी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रही हैं. आए दिन उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचाती दिखाई पड़ती हैं. इसी क्रम में देसी क्वीन ने एक और वीडियो साझा कर फैंस के दिलों की घंटी बजा दी है.
इस बात में कोई दो राय नहीं है कि हरियाणा की स्टार डांसर सपना चौधरी अपने मूव्स से लोगों के दिल में अलग जगह बना चुकी हैं. फैंस उनके हर रील्स और तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार करते हैं. ऐसे में हरियाणवी क्वीन भी अपने चाहने वालों को बना निराश किए खूबसूरत झलकियों से रूबरू करवाती रहती हैं. इस लेटेस्ट वीडियो को ही देख लीजिए, जिसमें सपना सिल्वर शिमर ब्लाउज के साथ हरे रंग की साड़ी पहने नजर आ रही हैं.

 



इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

वीडियो में आप देख सकते हैं, तेजी से आगे की ओर चलती हुई आ रही सपना अचानक अपने बालों को झटकारते हुए पीछे पलटती हैं. बीच मांग स्ट्रेट हेयर्स, साड़ी से मैच करती इयरिंग्स और लाल लिप्स्टिक में सपना बला की खूबसूरत लग रही हैं. उनके जलवे यहीं खत्म नहीं हुए, इसके बाद कैमरे की ओर देखते हुए उन्होंने फ्लाइंग किस भी दिया है. वीडियो के बैकग्राउंड में ‘बड़ी मुश्किल बाबा बड़ी मुश्किल’ गाने की धुन सुनाई दे रही है. वहीं इसे शेयर करते हुए सपना ने फैंस से इस वीडियो पर कैप्शन सजेस्ट करने के लिए कहा है.

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

‘बिन सावन छाई हरियाली’
सपना के सिर्फ हरियाणा में ही नहीं, पूरे देश में लाखों फैंस हैं. शायद यही वजह है कि उनका हर इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है. इस वीडियो पर भी उनके प्रशंसकों के ढ़ेरो रिएक्शन्स आ रहे हैं. एक फैन ने लिखा, ‘कैप्शन की जरूरत नहीं, वीडियो ने ही सब कुछ कह दिया है’. एक ने लिखा, ‘हम फैंस की जान, उन्होंने हरा लिबास क्या पहना.. बिन सावन ही हरियाली छा गई’. अगले यूजर ने लिखा, ‘उफ्फ.. क्या अदा है’.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

Related posts:

error: Content is protected !!