Tina Dabi wedding: टीना डाबी ने मंगेतर प्रदीप की जाति को क्यों बताया बोनस पॉइंट ?

नई दिल्ली: IAS टीना डाबी और प्रदीप गवांडे की शादी (Tina Dabi wedding) इस समय सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं, दोनों की शादी 20 अप्रैल को होने वाली है.

 



शादी से पहले उनकी तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही हैं.
कहा जा रहा है कि पिछले कई महीनों से टीना और प्रदीप का प्रेम-प्रसंग चल रहा था. वहीं, बीते साल 9 नवंबर 2021 को टीना के जन्मदिन के मौके पर भी प्रदीप उनके साथ नज़र आए थे. जन्मदिन की ये वीडियो शेयर करते हुए टीना की खास दोस्त उषा धामू ने लिखा था- नई शुरूआत के लिए शुभकामनाएं. उम्मीद करते हैं कि भविष्य में ऐसी और भी कई पार्टियां होंगी. इस वीडियो में टीना केक काटती हुई नज़र आ रही है, उनकी दोस्त उनके गाल पर केक लगा रही हैं, वहीं उनके साथ प्रदीप भी खड़े हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

प्रदीप की जाति को लेकर टीना ने क्या कहा?
अतहर आमिर खान (IAS) से तलाक लेने के बाद आईएएस टीना डाबी एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. उन्होंने राजस्थान के ही IAS प्रदीप गवांडे से सगाई कर ली है, और 20 अप्रैल को दोनों राजस्थान में सात फेरे लेने वाले हैं. वहीं, 22 को उनका रिसेप्शन होगा. बता दें कि एक इंटरव्यू में टीना डाबी ने प्रदीप गवांडे की जाति और उनको लेकर अपनी फैमिली के रिएक्शन का जिक्र किया था.

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

इंटरव्यू में टीना डाबी ने कहा हैं– ‘प्रदीप से मेरे परिवार में सब खुश हैं. वह (प्रदीप गवांडे) मेरी ही तरह SC कम्युनिटी से हैं, प्लस बोनस ये भी है कि प्रदीप की तरह मेरी मां भी मराठी हैं, मेरी माँ और वो दोनों एक ही कास्ट के हैं. इसलिए उनकी अच्छी बनती है.’
बता दें जब से टीना ने प्रदीप संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया है, तब से सोशल मीडिया पर प्रदीप की फैन फॉलोविंग बढ़ती ही जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

Related posts:

error: Content is protected !!