Thief Arrest : किराना दुकान का ताला तोड़ने की कोशिश, बिलासपुर से आरोपी को मुलमुला पुलिस ने की कार्रवाई, एक अन्य आरोपी की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला पुलिस ने किराना दुकान में ताला तोड़ने की कोशिश करने वाले फरार आरोपी को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मामले के अन्य आरोपी की पहले गिरफ्तारी हो चुकी है.



पुलिस के मुताबिक, नरियरा गांव के परसराम निराला ने 29 जनवरी 2022 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर बताया था कि उसका किराना दुकान है, जहां दुकान के बाहर सीसी टीवी कैमरे लगा है. रात के वक्त दुकान के अंदर में उसके रिश्तेदार सोए थे. इस दौरान बाहर से ताला में आवाज आई और जब बाहर निकलकर देखे तो 2 लोग भाग रहे थे.

इसे भी पढ़े -  Champa Big News : पीडीएस दुकान से रात में चावल बेचने ले जाने और नाबालिग लड़के के द्वारा राशन वितरण करने के वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कम्प, चाम्पा SDM के निर्देश पर खाद्य निरीक्षक जांच करने पहुंचे...

रिपोर्ट पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 379, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया था. मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी उसी वक्त हो गई थी, वहीं दूसरा आरोपी महेश हिरवानी उर्फ कुंदरू फरार था, जिसे आज बिलासपुर से गिरफ्तार किया गया है.

इसे भी पढ़े -  CG High Court News: पति से अलग रह रही थी पत्नी...हाईकोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसला, अब नहीं मिलेगा ये अधिकार, जानें पूरा मामला

error: Content is protected !!