हार्ट अटैक पड़ते ही इस मशहूर एक्टर ने तोड़ा दम, दुनिया को कह दिया अलविदा

नई दिल्ली: सिनेमाजगत से एक दुखद खबर आई है. जाने माने मशहूर अभिनेता अभिषेक चटर्जी  ने महज 57 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. जानकारी के मुताबिक अभिनेता की मौत दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई. इस खबर के बाद से ही सिनेमाजगत में सन्नाटा पसर गया है. हर कोई अभिनेता के निधन की खबर सुनकर शॉक में है और नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहा है.

 



शूटिंग के दौरान पेट में उठी थी मरोड़

अभिनेता के परिवार के सदस्यों के मुताबिक अभिषेक चटर्जी (Abhishek Chatterjee) ने बुधवार को एक शो की शूटिंग के दौरान पेट में मरोड़ की शिकायत की थी. जिसके बाद उन्हें उनके घर पर सेलाइन चढ़ाया गया. जिसके बाद गुरुवार सुबह हार्ट अटैक पड़ने की वजह से उनका देहांत हो गया.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ शिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास से मना बाल दिवस, देशभक्ति और एकता का दिया संदेश

सदमे में है परिवार

बंगाली अभिनेता अभिषेक चटर्जी (Abhishek Chatterjee) अपने पीछे परिवार में पत्नी और एक बेटी को छोड़ गए हैं. इस दुखद खबर आने के बाद पूरा परिवार गमगीन है.

ऐसा रहा फिल्मी सफर

अभिषेक चटर्जी के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने साल 1986 में ‘पथभोला’ नाम की फिल्म से सिनेमाजगत में कदम रखा. इसके अलावा इन्होंने ऋतुपर्णो घोष की ‘दहन’ और ‘बारीवली’ और ‘मजूमदार’ जैसी फिल्मों में एक्टिंग की छाप छोड़ी. बंगाली फिल्मों के अलावा कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया है.
सीएम ममता बनर्जी ने जताया शोक

इसे भी पढ़े -  Raigarh Arrest : केलो विहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार, किराये के मकान में युवती से कराया जा रहा था देह व्यापार...

बंगाली अभिनेता अभिषेक बनर्जी के निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर शोक जताया है. ट्वीट में लिखा- ‘अपने युवा अभिनेता अभिषक चटर्जी के असामयिक निधन की खबर सुनकर दुख हुआ. अभिषेक प्रतिभाशाली और बहुमुखी थे, हमें उनकी याद आयेगी. ये टीवी सीरियल और हमारे फिल्मोद्योग को भारी नुकसान है. उनके परिवार एवं मित्रों के प्रति मेरी शोक संवेदना है.’

इसे भी पढ़े -  CG Teacher Transfer News : स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की ट्रांसफर लिस्ट की जारी...देखिए सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!