Student Spanking : छात्र की डंडे से पिटाई, शिक्षक के खिलाफ परिजन ने शिवरीनारायण थाने में शिकायत की, तफ़्तीश में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के लोहर्सी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के 11 वीं के छात्र की डंडे से पिटाई का मामला सामने आया है. पिटाई करने वाले शिक्षक के खिलाफ परिजन ने थाने में शिकायत की है.

 



जानकारी के मुताबिक, स्कूल में 2 दिन पहले होली थी. इस दौरान 11 वीं के छात्र से पानी टंकी का नल टूट गया. इस बात से नाराज शिक्षक ने छात्र की डंडे से पिटाई कर दी. डंडे की पिटाई से छात्र के पैर और पीठ पर निशान अभी भी दिख रहे हैं. नाराज परिजन ने मामले की शिकायत थाने में की है.

इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

शिवरीनारायण थाने के टीआई रविन्द्र अनन्त ने बताया कि शिकायत मिली है. छात्र की एमएलसी कराई गई है और जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में सायबर क्राइम जागरूकता अभियान के तहत विशेष गतिविधि का आयोजन

Related posts:

error: Content is protected !!