टोयोटा ने लॉन्च की नई ग्लांजा, कम कीमत के साथ कार में मिलेंगे ये शानदार फीचर्स… जानिए…

नई दिल्ली. टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने प्रीमियम हैचबैक गाड़ी ग्लांजा का नया संस्करण भारतीय बाजार में उतारा है जिसकी शुरुआती कीमत 6.39 लाख रुपये रखी गई है।



इस मॉडल में 1197 सीसी का पेट्रोल इंजन है और यह मैनुअल तथा ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्प दोनों में उपलब्ध है।

ग्लांजा के पांच स्पीड वाले मैनुअल संस्करण की कीमत 6.39 लाख रुपये से 9.19 लाख रुपये के बीच है जबकि ऑटोमैटिक संस्करण की कीमत 7.79 लाख रुपये से 9.69 लाख रुपये के बीच है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : व्हीएलसीटीपीपी महिला मंडल प्रस्तुत रामलीला की दर्शकों ने की सराहना

इसकी अन्य खासियतों में छह एयरबैग, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, हिल होल्ड कंट्रोल, हेड-अप डिस्प्ले, 360 डिग्री कैमरा और नौ इंच का स्मार्ट प्ले कास्ट शामिल है।

टीकेएम के कार्यकारी उपाध्यक्ष (बिक्री एवं ग्राहक सेवा) तदाशी असाजुमा ने कहा, ‘‘यह विशेषतौर पर उन लोगों के लिए है जो स्टाइल और आधुनिक तकनीक वाली सुरक्षित तथा आरामदायक कार चाहते हैं।’’ टोयोटा ग्लांजा 2019 में बाजार में आई थी। अब तक कंपनी ने घरेलू बाजार में 66,000 से अधिक ग्लांजा कारें बेची हैं।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : कलमी गांव में "गांव चलो-घर चलो" अभियान का जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने किया शुभारंभ, कहा, 'शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे यह भाजपा सरकार की मंशा'

error: Content is protected !!