केरा गांव में ग्रामीण स्तरीय श्रीरामचरित मानस गायन प्रतियोगिता आयोजित, 5 मानस मंडली हुई शामिल

जांजगीर-चाम्पा. ग्रामीण स्तरीय श्रीरामचरित मानस गायन प्रतियोगिता आदर्श ग्राम पंचायत केरा में सम्पन्न हुआ, जिसमें मानस मंडली ने प्रतियोगिता में भाग लिया। । जिसमे कार्यक्रम का शुभारंभ आदर्श ग्राम पंचायत केरा के सरपंच लोकेश शुक्ला ने पूजा अर्चना कर किया।।

 



साथ ही अपने उद्बोधन में उन्होंने सबसे पहले अपने गांव के स्मृति शेष सभी मानस मर्मज्ञ को याद कर उन्हे नमन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जय दाऊ साहेब मानस मंडली केरा ने प्राप्त किया, जिसमें आदर्श ग्राम पंचायत केरा के द्वारा 1001 रुपए साथ में मां चंडी की प्रतिमा व पीडी बैरागी द्वारा श्रीरामचरित मानस ग्रंथ सभी मानस मंडलियों को प्रदाय किया गया व बाला दास महंत द्वारा सभी मानस मंडली को 200 रुपए प्रदाय किया गया।।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : भारत - नेपाल अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 2026 के लिए ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों का चयन...

सभी मंडली को आदर्श ग्राम पंचायत केरा द्वारा 501 रुपए प्रदाय सांत्वना पुरस्कार के रूप में मां चंडी की प्रतिमा के साथ दिया गया। आयोजन में कुल 8 निर्णायक रखे गए थे।। मंच संचालन राजेश देवांगन ने किया ।

आयोजन को सफल बनाने में सचिव फेकू राम साहू, देवचरण कुंभकार उपसरपंच, पंचगण गोपाल धीवर, नवीन भीष्म, समीर वेसनव, कृष्णा केसरवानी, गेंद साहु, संकर दास, संतोष देवांगन, दुखीराम साहू, जागेसर केसरवानी।। अमृत मनहर। सहादुल साहू, जय देवांगन, दिवाकर शर्मा, बली देवांगन, रेशम देवांगन, शिवचरण भीष्म, तोषण तिवारी, विनोद पांडेय, पंचराम धीवर, संतराम धीवर। बाबूलाल देवांगन, छोटे लाल आदित्य, पुनीराम देवांगन, उदबिद दास महंत, विनोद खरे, रोशन महंत, कोसल कर्ष, तुलसी आदित्य, धनराज मनहर, अकेश बंजारे, देवनाथ श्रीवास, मनमोहन महंत, बाबूलाल यादव, संतोष देवांगन, हितेश सोनी का सहयोग रहा.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : भारत - नेपाल अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 2026 के लिए ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों का चयन...
error: Content is protected !!