Women’s World Cup : छठां वनडे विश्व कप खेलने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनी मिताली राज, सचिन और मियांदाद की बराबरी की… विस्तार से पढ़िए…

महिला विश्व कप 2022 में भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की है। पहले ही मैच में भारत ने पाकिस्तान को 107 रन के बड़े अंतर से हराया है। इस जीत के साथ ही भारत की महिला टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ अजेय रहने का रिकॉर्ड कायम रखा है।इस मैच में उतरते ही भारत की कप्तान मिताली राज ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वो पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने छह वनडे विश्व कप खेले हैं। उनसे पहले भारत के सचिन तेंदुलकर और पाकिस्तान के जावेद मिंयादाद, ऐसा कर कर चुके हैं।



मिताली दुनिया की तीसरी क्रिकेटर हैं, जिन्होंने छह वनडे विश्व कप खेले हैं। मिताली दो बार भारतीय टीम के लिए महिला विश्व कप का फाइनल खेल चुकी हैं, लेकिन अब तक अपनी टीम को विजेता नहीं बना पाई हैं। इस बार भारतीय टीम अपना पहला विश्व कप जीतने के इरादे से उतरी है। महिला वनडे विश्व कप में भारत अब तक पाकिस्तान से नहीं हारा है। दोनों टीमों के बीच यह चौथा मैच था और सभी मैच भारत ने जीते हैं।

इसे भी पढ़े -  IPL 2026 के पहले 7 मैचों का एनालिसिस: चेज करने वाली टीम का दबदबा, रन रेट में उछाल और औसत स्कोर में गिरावट

22 सालों से क्रिकेट खेल रही हैं मिताली
39 साल की मिताली राज भारत के लिए पिछले 22 सालों से क्रिकेट खेल रही हैं। उन्होंने साल 2000 में भारत के लिए पहला विश्व कप खेला था। इसके बाद 2005, 2009, 2013, 2017 और 2022 में उन्होंने विश्व कप खेला है। सबसे ज्यादा विश्व कप खेलने के मामले में मिताली ने न्यूजीलैंड की पूर्व क्रिकेटर डेब्बी हॉकली और इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स को पीछे छोड़ा है। मिताली के बाद झूलन गोस्वामी भारत के लिए सबसे ज्यादा विश्व कप खेलने वाली खिलाड़ी हैं। उन्होंने भारत के लिए पांच विश्व कप में भाग लिया है।

इसे भी पढ़े -  IPL 2026 के पहले 7 मैचों का एनालिसिस: चेज करने वाली टीम का दबदबा, रन रेट में उछाल और औसत स्कोर में गिरावट

सचिन की बराबरी पर पहुंची मिताली
मिताली राज से पहले सचिन तेंदुलकर भारत के लिए छह विश्व कप खेल चुके हैं। उन्होंने 1992 से लेकर 2011 तक भारत के लिए छह विश्व कप खेले और अपने आखिरी विश्व कप में जीत हासिल की। मिताली राज को भी उम्मीद है कि वो अपने आखिरी विश्व कप में ट्रॉफी जीत सकती हैं। इस विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 244 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 137 रन बनाकर आउट हो गई।

इसे भी पढ़े -  IPL 2026 के पहले 7 मैचों का एनालिसिस: चेज करने वाली टीम का दबदबा, रन रेट में उछाल और औसत स्कोर में गिरावट

error: Content is protected !!