क्रिकेट के मैदान पर गजब का संयोग, पति-पत्नी ने एक ही समय में पाकिस्तान के खिलाफ की बैटिंग, जानिए कैसे

नई दिल्ली. क्रिकेट के मैदान पर मंगलवार को गजब संयोग देखने को मिला। जब एक ही देश के खिलाफ पति-पत्नी बल्लेबाजी कर रहे थे। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया की टीम दुनिया के दो अलग-अलग मैदानों पर पाकिस्तान के खिलाफ उतरी। रावलपिंडी में ऑस्ट्रेलिया की पुरुष टीम पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के पांचवें दिन उतरी। वहीं, न्यूजीलैंड के माउंट माउंगानुई में ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ उतरी।

 



दरअसल, जिस समय मिशेल स्टार्क रावलपिंडी में बल्लेबाजी कर रहे थे उसी समय उनकी पत्नी एलिसा हिली माउंट माउंगानुई में पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी करने के लिए उतरी थीं। दोनों अपनी-अपनी ऑस्ट्रेलियाई टीमों के महत्वपूर्ण सदस्य हैं और दोनों का रिकॉर्ड भी शानदार है। स्टार्क घातक तेज गेंदबाजों में से एक हैं। वहीं, उनकी पत्नी एलिसा हीली एक विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं। हिली और स्टार्क ने 2015 में शादी की थी।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

रावलपिंडी टेस्ट के पांचवें दिन ऑस्ट्रेलिया ने जैसे ही अपना छठा विकेट गंवाया, स्टार्क आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। स्टार्क का क्रीज पर थे तभी ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम की पारी शुरू हुई थी। पाकिस्तान द्वारा निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट पर 190 रन बनाने के बाद हिली अपनी जोड़ीदार रेचेल हेन्स के साथ उतरी। जैसे ही हिली क्रीज पर आईं इंटरनेट पर स्टार्क के साथ उनकी तस्वीरें वायरल हो गईं। लोग सोशल मीडिया पर इस संयोग के बारे में बात करने लगे।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!