खेलते-खेलते गड्ढे में गिरा 8 साल का मासूम, बचाने पिता ने लगाई छलांग, दोनों की मौत

ग्वालियर: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में पिता और पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। बेटे को बचाने गड्ढे में उतरे पिता की भी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने दोनों की लाश बरामद की।

 



 

जानकारी के अनुसार करहिया थाना क्षेत्र के मेहगांव की यह घटना है। बताया जा रहा है कि बालक हर दिन की तरह घर के बाहर खेल रहा था इस दौरान 8 साल का मासूम खेलते खेलते पानी भरे गड्ढे में गिर गया।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

 

जब पिता को ये बात पता चली तो बचाने पानी में छलांग लगा दी। गहराई अधिक होने के चलते दोनों पानी से बाहर नहीं निकल पाए। वहीं दोनों की तैरती लाश देख हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस केस दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!