Accused Arrested : जांजगीर. ट्रक ड्राइवर और हेल्पर से मारपीट कर डकैती, 7 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों में 4 नाबालिग

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने ड्राइवर और हेल्पर से मारपीट कर डकैती करने वाले 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में 4 नाबालिग हैं, जिन्हें बाल सम्प्रेक्षण गृह भेजा जाएगा, वहीं बालिग 2 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.अकलतरा थाने के टीआई लखेश केंवट ने बताया कि ट्रक ड्राइवर विनोद कश्यप, अपने हेल्पर के साथ रायगढ़ से जयरामनगर जा रहा था. ये लोग ओवरब्रिज के आगे पहुंचे थे कि 2 बाइक में 7 लोग आए और मारपीट करते हुए 7 हजार रुपये की डकैती की. भागकर ड्राइवर टोल प्लाजा पहुंचा, जहां बदमाशों ने जाकर फिर मारपीट की, जहां पूरी घटना सीसी टीवी कैद हुई है.

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

मामले में ड्राइवर की रिपोर्ट पर पुलिस ने जुर्म दर्ज किया था और आज 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में 4 नाबालिग है. बालिग आरोपियों में सुमित नेताम और गोपी मरावी के नाम शामिल है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

Related posts:

error: Content is protected !!