Arrest Jail : जांजगीर. सोना बताकर नकली धातु के टुकड़े को बेचकर धोखाधड़ी का मामला, पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

जांजगीर-बलौदा. बलौदा पुलिस ने सोना बताकर नकली धातु के टुकड़े को बेचकर धोखाधड़ी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



बलौदा थाने के टीआई विवेक पांडेय ने बताया कि बलौदा के कृष्णकुमार देवांगन ने रिपोर्ट दर्ज कराई, उसे 3 लोगों ने नकली धातु को सोने का बताकर 30 हजार रुपये में बेच दिया. इस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की और पीड़ित के बताए अनुसार धोखाधड़ी करने वालों की पतासाजी की.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila : नैला दुर्गोत्सव में दान पत्र पर लकी ड्रा हुआ, देखिए सूची... किन्हें-किन्हें इनाम मिला...

मामले में पुलिस ने बलौदा क्षेत्र के कुरमा गांव के विजय आदिले, दर्री कोरबा के कोमल सिंह कंवर और कटघोरा कोरबा के मनहरण लोहार को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो तीनों ने ठगी का खुलासा किया. पुलिस ने तीनों से 10 हजार नगद, पीतल धातु से बने 17 नग टुकड़े और बाइक को जब्त किया है. मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 420, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!