Bike Thief : जांजगीर. बाजार ग्राउंड से दुकान संचालक की बाइक की हुई चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. सक्ती के बाजार ग्राउंड से दुकान संचालक की बाइक की चोरी हुई है, पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ IPC की धारा 379 के तहत जुर्म दर्ज कर ली है और चोरों की पतासाजी में जुट गई है.
दुकान संचालक विनोद कुमार खेतान ने पुलिस को बताया है कि वह अपने परिवार के साथ सक्ती के बाजार ग्राउंड में मेला देखने गया था और बाइक को ग्राउंड के बाहर खड़ी किया था.

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह में आयोजित 'राज्य स्तरीय मशरूम महोत्सव' के कार्यक्रम का आकाशवाणी बिलासपुर में प्रसारण आज, शाम 7:30 से 8 बजे तक होगा प्रसारण...

दुकान संचालक जब ग्राउंड से बाहर आया तो बाइक वहां नही थी. दुकान संचालक विनोद ने आस पास बाइक की तलाश की पर कुछ पता नही चला, जिसके बाद विनोद खेतान ने सक्ती थानें में रिपोर्ट दर्ज कराई है.
फिलहाल, सक्ती पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है और चोरों की पतासाजी में जुट गई है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नगर के प्रथम नागरिक श्याम सुंदर अग्रवाल ने उत्कृष्ट पुलिसिंग को किया सलाम, जिलेवासियों की ओर से एसपी सहित पूरी पुलिस टीम का सम्मान, कई चर्चित मामलों के सफल खुलासे पर शॉल एवं स्मृति-चिह्न देकर किया सम्मानित
error: Content is protected !!