Big Accident : जांजगीर. दो बाइक में जबरदस्त टक्कर, दोनों बाइक सवार की हुई मौत, एक ने जैजैपुर तो दूसरे ने चाम्पा अस्पताल में तोड़ा दम

जांजगीर-चाम्पा. जैजैपुर के कचन्दा गांव में दो बाइक में जबरदस्त टक्कर हो गई. हादसे में दोनों बाइक सवार की मौत हो गई है. एक ने जैजैपुर अस्प्ताल में दम तोड़ दिया तो दूसरे की चाम्पा अस्पताल में मौत हो गई.जैजैपुर थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि कचन्दा गांव में 2 बाइक में टक्कर हो गई. दोनों बाइक सवार गम्भीर रुप से घायल हो गए थे, जिसमें श्यामदास महन्त ने जैजैपुर अस्पताल में दम तोड़ दिया, वहीं दूजराम कर्ष को चाम्पा रेफर किया गया था, जिसकी चाम्पा अस्प्ताल में मौत हो गई. दोनों मृतक, कचन्दा गांव के रहने वाले थे. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Fraud : मुख्यमन्त्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना में एक बार फिर गड़बड़ी उजागर, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया ने शिकायत की, कलेक्टर ने कहा...

error: Content is protected !!