बड़ा ऐलान.. इस महीने से हर घर में 300 यूनिट बिजली फ्री, इस राज्य सरकार ने पूरा किया वादा

चंडीगढ़: Punjab 300 Units Free Electricity : पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने एक जुलाई से घरों में 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा की है।

 



 

राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा शनिवार को विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित विज्ञापनों में यह जानकारी दी गई है। उपरोक्त घोषणा पंजाब में ‘आप’ सरकार के 30 दिन के रिपोर्ट कार्ड से संबंधित है। इस बारे में शनिवार को औपचारिक घोषणा किए जाने की संभावना है।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

 

Punjab Chief Minister Bhagwant Man : राज्य में 300 यूनिट बिजली मुफ्त मुहैया कराना पंजाब विधानसभा चुनाव में किए गए ‘आप’ के मुख्य चुनावी वादों में से एक था। मान ने बृहस्पतिवार को जलंधर में कहा था कि 16 अप्रैल को ‘‘खुशखबरी’’ दी जाएगी।

 

पंजाब कृषि क्षेत्र में पहले भी नि:शुल्क बिजली मुहैया करा रहा है। राज्य सभी अनुसूचित जातियों, पिछड़ी जातियों और गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों को भी 200 यूनिट मुफ्त बिजली प्रदान करता है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!