Bike Thief Arrest : जांजगीर. 3 दिन पहले हुई थी 2 बाइक की चोरी, अड़भार पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया, दोनों बाइक बरामद

जांजगीर-चाम्पा. मालखरौदा ब्लॉक की अड़भार पुलिस ने सिरली और छोटेरबेली गांव से 2 बाइक की चोरी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



अड़भार चौकी के प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि 13 अप्रेल को सिरली गांव लक्ष्मीनारायण यादव और छोटेरबेली गांव के विजय कुमार यादव ने बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. इसके बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ़ जुर्म दर्ज कर जांच शुरू की. इस बीच सीसी टीवी फुटेज खंगाले गए तो 3 संदेहियों की तस्वीर सामने आई और जब इन तस्वीरों के बारे में पता लगाया गया तो इनकी पहचान हो गई.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Double Murder Arrest : 10 लाख उधार लिया और जब वापसी करने का दबाव बढ़ा तो रच डाली संगीन साजिश, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, शराब में सुहागा मिलाकर पिलाया, झोलाछाप डॉक्टर और पार्षद की हुई थी मौत... डिटेल में पढ़िए...

फिर पुलिस ने दबिश देकर तीनों आरोपियों को भूपेंद्र शर्मा, राहुल अग्रवाल और मनीष खूंटे को गिरफ्तार किया. तीनों आरोपियों से पुलिस ने चोरी की गई 2 बाइक को बरामद किया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

Related posts:

error: Content is protected !!