Bike Thief : Janjgir. भागवत सुनने पहुंचे शख्स की बाइक हुई चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. जैजैपुर थाना क्षेत्र के आमाकोनी गांव के शकंर चौक के पास खड़ी बाइक को अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है. मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुचकुलिया गांव निवासी सुनीत कुमार चंद्रा अपनी बाइक CG 11 AN 7255 में अपने रिश्तेदार के यहां आमकोनी गांव में भागवत सुनने गया था. आमकोनी गांव के शंकर चौक के पास बाइक को खड़ी करके भागवत कार्यक्रम में गया था. जब वह वापस आया तो देखा कि बाइक की चोरी अज्ञात चोरों के द्वारा कर ली गई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

सुनीत कुमार चंद्रा ने आसपास खोजबीन की, लेकिन बाइक का कुछ पता नहीं चला. इसके बाद बाइक चोरी की रिपोर्ट सुनीत कुमार चंद्रा ने जैजैपुर थाने में दर्ज कराई है और मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!