Arrest Janjgir : शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. पीड़िता के पिता ने शिवरीनारायण थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बेटी बिना बताए घर से कहीं चली गई है.

 



पुलिस के अनुसार, पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी को कोई बहला फुसलाकर लेकर चल गया है. पीड़िता के पिता के द्वारा बताए गए संदेही व्यक्ति बिलारी गांव निवासी जगन्नाथ साहू नाम सामने आया. संदेह के आधार पर जगन्नाथ साहू का मोबाइल लोकेशन की जांच की गई, तब लोकेशन मटटी गांव जम्मू कश्मीर होने का पता चला. इस पर पुलिस टीम गठित कर जम्मू कश्मीर भेजा गया और संदेही व्यक्ति जगन्नाथ साहू के साथ नाबालिग लड़की को मटटी गांव जम्मू कश्मीर में उसके कब्जे से बरामद किया गया.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

जांच के दौरान पता चला कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था. इसी बीच आरोपी जगन्नाथ साहू कमाने- खाने जम्मू कश्मीर चले गया, जिसके कुछ दिन बाद पीड़िता भी आरोपी के पास जम्मू कश्मीर चली गई.

मामले में पुलिस ने आरोपी जगन्नाथ साहू को गिरफ्तार कर आईपीसी की धारा 376 और 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

Related posts:

error: Content is protected !!