रामनामी समुदाय को मुख्यमंत्री ने रामचरित मानस की प्रतियां भेंट की, रामनामी मुकुट पहनाकर सीएम का अभिनंदन किया गया

जांजगीर-चाम्पा. रामनवमी के मौके पर आज छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल शिवरीनारायण पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को रामनामी समुदाय के प्रतिनिधियों ने रामनामी मुकुट पहनाकर अभिनंदन किया और भगवान श्रीराम के वनवास काल की स्मृतियों को छत्तीसगढ़ में सहेजने और संवारने के लिए विकसित किए जा रहे राम वनगमन पर्यटन परिपथ के लिए आभार जताया. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर रामनामी समुदाय के प्रतिनिधियों को राम नवमी पर्व की बधाई दी और शुभकामनाएं देते हुए उन्हें रामचरित मानस की प्रतियां भेंट की.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

Related posts:

error: Content is protected !!