JCCJ Gyapan : हसौद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन की गुणवक्ता जांच हेतु जेसीसीजे के जिलाध्यक्ष ने तहसीलदार को सौंपा कलेक्टर के नाम ज्ञापन

जांजगीर-चाम्पा. जनता कांग्रेस छग जे के द्वारा अधिकारियों को सौंपे ज्ञापन में बताया गया है कि हसौद में नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन गुणवक्ताहीन तरीके से बनाया गया है, जिसमें ठेकेदार द्वारा गलत तरीके से भवन निर्माण किया है और भ्रष्टाचार करते हुए काम किया है. दीवार जोड़ाई में सूखे मसाले का उपयोग, छत में निर्धारित मापदंड से कम एमएम सरिया का उपयोग, शौचालय निर्माण, पाइप, नल और दरवाजे का उपयोग नहीं करने सहित भवन के मुख्य द्वार के सामने सेफ्टी टंकी निर्माण आदि कमजोर व भ्रष्टाचार तरीके से सामग्री का उपयोग करते हुए पूरे भवन का निर्माण किया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

जनता कांग्रेस छग ( जे ) के जिलाध्यक्ष कमल भार्गव के द्वारा नायब तहसीलदार को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर नवनिर्मित भवन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसौद और वर्तमान में हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर भवन हसौद की गुणवत्ता की जांच कराने के लिए जांच टीम गठित करने ज्ञापन सौंपा गया.

कमल भार्गव ने कहा कि यदि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन हसौद की गुणवक्ता की जांच कार्य अभिलंब पूर्ण नहीं होता है तो जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) और क्षेत्र में ग्रामीणों द्वारा उग्र प्रदर्शन किया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रवि खटर्जी, युवा विधानसभा अध्यक्ष मनुरथ साहू, हसौद ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र लहरे उपस्थित थे.

error: Content is protected !!