CM Visit : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का 2 मई से मैराथन दौरा, जिला प्रशासन को 1 दिन पहले ही दी जाएगी दौरे की जानकारी, बदलते रहेगा कार्यक्रम, सीधे जनता से सवाल-जवाब कर  सरकार के कामकाज का करेंगे आंकलन

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2 मई  से प्रदेश के सभी विधानसभाओं का मैराथन दौरा करेंगे । प्रशासनिक स्तर पर उनके कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं । खास बात है कि मुख्यमंत्री के दौरा कार्यक्रम की जानकारी जिला प्रशासन को भी नहीं होगी, जिला प्रशासन को 1 दिन पहले ही दौरे की जानकारी दी जाएगी । ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी सच्चाई पता चल सके । मुख्यमंत्री शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा भी करेंगे । इस दौरान लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर गाज भी गिर सकती है, इसलिए जिला स्तर पर भी तैयारियां शुरू हो गई हैं।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir : संविधान के मूल्यों का सम्मान और शहीदों का स्मरण ही सच्ची राष्ट्रभक्ति: ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

मुख्यमंत्री प्रदेश की सभी 90 विधानसभाओं में  शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का जमीन स्तर पर अवलोकन करेंगे। आम लोगों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों से चर्चा कर उनका फीड बैक भी लेंगे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल के निर्देश पर उनके दौरे की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। वे अपने इस दौरे के दौरान गांवों, तहसील कार्यालयों, पुलिस थानों, जनपद कार्यालयों, स्कूलों, आंगनवाड़ियों, स्वास्थ्य केंद्रों के कामकाज तथा सड़क, पानी, बिजली जैसी मूलभूत अधोसंरचनाओं की उपलब्धता की समीक्षा करेंगे।

इन योजनाओं पर रहेगी सीएम की खास नजर-

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ महाविद्यालय बनाहिल के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मचाया धमाल, गति और जज्बे से जीता सबका दिल, गोल्ड मेडल किये अपने नाम

अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सुराजी गांव योजना के अंतर्गत नरवा-गरवा-घुरवा-बाड़ी कार्यक्रम, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, मिलेट मिशन, श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स योजना, वन अधिकार कानून,  वनोपज संग्रहण एवं प्रसंस्करण, छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन, राजस्व प्रकरणों के निराकरण, जल जीवन मिशन आदि योजनाओं, कार्यक्रमों तथा अभियानों की समीक्षा करेंगे।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : सेक्टर स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चैतन्य महाविद्यालय का शानदार प्रदर्शन, 8 पदकों के साथ महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने बढ़ाया गौरव...

Related posts:

error: Content is protected !!