Death : जांजगीर. कांग्रेस नेत्री के पति की लाश तालाब में मिली, मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शुरू की जांच

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के कोतवाली क्षेत्र के नैला चौकी क्षेत्र स्थित जूना तालाब में महिला कांग्रेस नेत्री के पति की लाश तैरती मिली हैं. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुॅची पुलिस मामले की जांच कर रही है. फिलहाल, जांजगीर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है. मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने की बात पुलिस के अधिकारियों ने कही है.

 



मिली जानकारी के अनुसार, जांजगीर थाना ईलाके के नैला चौकी के बगीचा पारा वार्ड नंबर 5 में रहने वाले शहजादा अली पिता मोहम्मद अली उम्र 40 साल की लाश आज नैला के जूना तालाब में मिली है. शहजादा अली की पत्नी मुश्कान परवीन प्रदेश महिला कांग्रेस की सचिव है. वह घर से निकला था, जिसके बाद घर वापस नही लौटा.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : चंद्रपुर पदयात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन, सांसद कमलेश जांगड़े ने किया शुभारंभ, 27 वर्षों से जारी पदयात्रा के लिए अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

वह अक्सर घर रात में नही आता था, जिस वजह से घर के लोग चिंतित नही हुए और सुबह जब मुहल्ले के लोग जूना तालाब निश्तारी के लिए पहुंचे, तब एक लाश तालाब में तैरती मिली. मौके पर पहुंची, पुलिस को शहजादा अली के कपड़े भी घाट पर मिले हैं. मामले में मर्ग कायम कर पुलिस जांच कर रही है. पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Breaking : देवरी पिकनिक स्पॉट में लगातार हादसे के बाद प्रशासन का बड़ा फैसला, पिकनिक स्पॉट को बंद किया गया, अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी, 2 दिन पहले 3 छात्रों की मौत हुई थी, प्रशासन ने बेरिकेड लगाकर चेतावनी बोर्ड भी लगाया...

Related posts:

error: Content is protected !!