छत्तीसगढ़ में बढ़ी बिजली की दरें, घरेलू उपभोक्ताओं पर प्रति यूनिट पड़ेगा… इतना भार, देखें नई दरें…पढ़िए

 

 



रायपुर. प्रदेशवासियों को महंगाई का एक और तगड़ा झटका लगा है। आज छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने जनसुनवाई के बाद बिजली दरों में बढ़ोतरी की घोषणा की। नई दरों के मुताबिक घरेलू उपभोक्ताओं के लिए लगभग प्रति यूनिट 10 पैसे अधिक देना होगा। वहीं इंडस्ट्रीज के लिए लगभग 15 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी हुई है।

220 kv एवं 132kv के उच्च दाब स्टील उद्योगों के दरों में 5 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है। बढ़ी हुई नई दरें एक अप्रैल से ही लागू होंगी। वहीं उपभोक्ताओं को इस बार बढ़ा हुआ बिजली बिल मिलेगा।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

बिजली की दरों में बढ़ोतरी की घोषणा के दौरान विद्युत नियामक आयोग नुकसान का भी जिक्र किया। कहा कि वर्तमान में वितरण कंपनी लगभग 4388 करोड़ रुपए के घाटे में चल रही है। लिहाजा आयोग के सामने इस नुकसान को भरपाई करने की चुनौती भी है। इसे ध्यान में रखते हुए बिजली बिल के दामों में बढ़ोतरी की गई है।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : दीपावली की सजावट में कभी खास पहचान रखने वाला जंगली पीला गेंदा विलुप्ति के कगार पर, किसान स्कूल के संचालक ने दिलाई नई पहचान, संचालक दीनदयाल यादव के प्रयासों को मिली राष्ट्रीय पहचान, भारत सरकार के पौधा किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण ने 11 जुलाई 2024 को जारी किया 2150 पंजीयन क्रमांक, वर्ष 2016 में संरक्षण एवं पंजीयन के लिए किया था आवेदन

Related posts:

error: Content is protected !!