Mirzapur की ‘गोलू गुप्ता’ उर्फ श्वेता त्रिपाठी ने खरीदी मर्सिडीज कार, कीमत जानकर… उड़ जाएंगे होश

नई दिल्ली. अमेजन प्राइम वीडियो की मोस्ट सक्सेसफुल सीरीज ‘मिर्जापुर’ में गोली गुप्ता का रोल निभाकर दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है।

 



शों में गोलू गुप्ता का रोल एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी ने निभाया है। श्वेता ने आज जो मुकाम हासिल किया है वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। वहीं अब श्वेता के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। श्वेता ने फाइनली अपना एक सबसे बड़ा सपना पूरा कर लिया है। उन्होंने अपने सपनों की कार यानी मर्सिडीज ई-क्लास एक्सक्लूसिव ई 220डी (Mercedes E class 220 D) खरीदी है। इस कार की कीमत जानकार आप भी हैरान रह जाएंगे। इस कार की कीमत लगभग 70.50 लाख है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

श्वेता त्रिपाठी ने साल 2009 में ‘क्या मस्त है लाइफ’ के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और वह लगातार अपने करियर में आगे बढ़ती रहीं। उन्होंने ‘मसान’, ‘हरामखोर’, ‘गॉन केश’, ‘मिर्जापुर’, ‘द गॉन गेम’ से लेकर ‘ये काली काली आंखें’ जैसी प्रोजेक्ट्स में काम कर अपनी एक्टिंग का दम दिखाया है।

वहीं अब श्वेता त्रिपाठी ने अपने सपनों की लिस्ट में से अपने एक बड़े सपने को पूरा कर लिया है। हाल ही में एक एक सूत्र ने श्वेता के सपनों की लिस्ट का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था, ‘श्वेता त्रिपाठी, जो की लो प्रोफाइल रहना पसंद करती हैं, वे अपनी सपनों की कार मर्सिडीज लेकर आई हैं। स्ट्रग्ल के दिनों में श्वेता ने प्राइवेट पूल कारों में यात्रा की। वहां से यहां तक, उनकी वास्तव में एक अविश्वसनीय जर्नी रही है। उन्हें अपने दम पर फलते-फूलते देखना वाकई प्रेरणादायक है।’

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

मिर्जापुर’ एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही ‘द क्लीनिंग लेडी’ पर आधारित प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं। उनके पास ‘मिर्जापुर 3’, ‘ये काली काली आंखें 2’, ‘गॉन गेम 2’, ‘एस्केप लाइव’, ‘मक्खीचूज’ और ‘एम फॉर माफिया’ पाइपलाइन में हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

Related posts:

error: Content is protected !!