Kia Carens खरीदने का बना रहे हैं प्लान तो बढ़ा लें बजट, कंपनी ने बढ़ाई MPV की कीमत

नई दिल्लीः Kia Carens 7-Seater MPV है जो भारत आते ही ग्राहकों के दिलों पर छा गई है. कंपनी की ये किफायती कार है जिसे ग्राहकों की ताबड़तोड़ बुकिंग मिल रही है. इस किफायती MPV की भारी डिमांड के बीच किआ इंडिया ने नई कैरेंस 7-सीटर की कीमतों में 60,000 रुपये तक इजाफा कर दिया है. दाम बढ़ने के बाद Carens की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत अब 9.60 लाख रुपये हो गई है जो टॉप मॉडल के लिए 17.50 लाख रुपये तक जाती है. बताने की जरूरत नहीं है कि किआ की हालिया लॉन्च कैरेंस को मार्केट में कितना पसंद किया जा रहा है, यही वजह है कि इस कार के कुछ चुनिंदा मॉडल्स पर कंपनी ग्राहकों को करीब 1 लाख तक वेटिंग दे रही है.

 



21 KM से ज्यादा माइलेज

भारत में इस कीमत पर किआ कैरेंस का सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी अर्टिगा से होने वाला है जो कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली 7-सीटर कार है. अपनी कारों के साथ शानदार फीचर्स देने के चलते किआ दुनियाभर में मशहूर है और कैरेंस के साथ भी कंपनी ने कुछ ऐसा ही किया है. कंपनी का दावा है कि एक लीटर पेट्रोल में नई कैरेंस 21 किमी से भी ज्यादा माइलेज देती है जो इसकी सबसे बड़ी खासियत मानी जा सकती है. हमारे मार्केट में नई कैरेंस का मुकाबला Hyundai Alcazar, MG हैक्टर+, Tata Safari, Mahindra XUV700 और Toyota Innova Crysta से शुरू हो गया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

कनेक्टेड कार तकनीक

साउथ कोरिया की कार निर्माता का ये भारत में चौथा प्रोडक्ट है जिसके साथ पूरी तरह एलईडी हेडलैंप्स और एलईडी डीआरएल, 10.25-इंच टचस्क्रीन के साथ किआ कनेक्ट नाम की कनेक्टेड कार तकनीक, बोस साउंड सिस्टम, वेंटिलेटेड सीट्स, एयर प्यूरिफायर के साथ वायरस और बैक्टीरिया प्रोटेक्शन और सनरूफ जैसे कई अन्य फीचर्स दिए गए हैं. सेफ्टी के मामले में भी कैरेंस को दमदार बनाया गया है. कैरेंस के साथ ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जिंग, 8-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, 64 रंगों वाली एंबिएंट लाइटिंग, अगली वेंटिलेटेड सीट्स, 5 यूएसबी चार्जिंग टाइप-सी पोर्ट और पर्फ्यूम डिस्पेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

तीन इंजन विकल्प

किआ कैरेंस के साथ स्मार्टस्ट्रीम 1.5-लीटर पेट्रोल, स्मार्टस्ट्रीम 1.4-लीटर टी-जीडीआई टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर सीआरडीआई वीजीटी डीजल इंजन विकल्प दिए गए हैं. इन तीनों इंजन के साथ कंपनी ने सामान्य तौर पर 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया है, वहीं टर्बो-पेट्रोल और ऑयल बर्नर इंजन के साथ विकल्प में क्रमशः 7-स्पीड डीसीटी और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स दिए गए हैं. सेफ्टी फीचर्स पर नजर डालें तो यहां 6 एयरबैग्स, ABS, ESC, HAV, VSM, डाउनहिल ब्रेक कंट्रोल, BAS, सभी पहियों में डिस्क ब्रेक्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!