LIC की इस खास स्कीम में करिए निवेश, केवल 29 रुपये रोजाना बचाने से मिलेंगे 4 लाख

नई दिल्ली. LIC Aadhaar Shila: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की स्कीम में कई लोग इन्वेस्ट करना पसंद करते हैं. LIC के प्लान सिक्योरिटी और सेविंग्स दोनों लिहाज से बेहतरीन होते हैं. आज हम LIC के एक शानदार प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जो खासतौर पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के लिए बनाया गया है. इस स्कीम में रोजाना 29 रुपये की बचत से 4 लाख रुपये बनाए जा सकते हैं. आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में विस्तार से.

 



 

8 से 55 साल की महिलाएं कर सकती हैं इन्वेस्ट
इस स्कीम का नाम LIC आधार शिला प्लान (LIC Aadhaar Shila) है. LIC की इस स्कीम के तहत 8 से 55 साल की महिलाएं इसमें निवेश कर सकती हैं. LIC का आधार शिला प्लान अपने ग्राहकों को सिक्योरिटी और सेविंग्स दोनों देता है. लेकिन इसका फायदा केवल वे महिलाएं ही उठा सकती हैं जिनका आधार कार्ड बना हुआ है. मैच्योरिटी पर पॉलिसीधारक को पैसा मिल जाता है. LIC का यह प्लान पॉलिसीधारक और उसकी मृत्यु के बाद परिवार को फाइनेंशियल मदद भी देता है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

 

प्रीमियम और मैच्योरिटी
LIC आधार शिला प्लान के तहत मिनिमम 75000 रुपये और मैक्सिमम 3 लाख रुपये इन्वेस्ट किया जा सकता है. इस पॉलिसी की मैच्योरिटी का समय न्यूनतम 10 साल और अधिकतम 20 साल है. आपको बता दें कि LIC के प्लान में 8 से 55 साल की महिला निवेश कर सकती हैं और मैक्सिकम मैच्योरिटी की उम्र 70 साल है. वहीं इस प्लान का प्रीमियम पेमेंट मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना आधार पर किया जाता है.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

 

यहां समझे इसका गणित
इस स्कीम को आप उदाहरण से समझ सकते हैं. मान लीजिए अगर आपकी उम्र 30 साल है और इसमें 20 साल तक रोजाना 29 रुपये जमा करते हैं तो पहले साल में आपके कुल 10,959 रुपये जमा होंगे. अब इसमें 4.5 फीसदी टैक्स भी होगा. नेक्स्ट इयर आपको 10,723 रुपये देना होगा. इस तरह से ये प्रीमियम आप हर महीने, तिमाही, छमाही या सालाना आधार पर जमा कर सकते हैं. आपको 20 साल में 2,14,696 रुपये जमा करने होंगे और मैच्योरिटी के समय आपको कुल 3,97,000 रुपये मिलेंगे.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!