भोथिया गांव में जैजैपुर विधायक केशव चन्द्रा ने निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया

जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के भोथिया गांव में विधायक केशव चन्द्रा ने मनकादाई मंदिर प्रांगण में बरामदा निर्माण और 4 लाख 85 हजार की लागत से लगने वाली सोलर हाईमास्ट लाइट का भूमिपूजन किया.

 



इस दौरान जैजैपुर विधायक केशव चन्द्रा ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की सुविधा को बढ़ाने के लिए सतत प्रयास किया जा रहा है. गांवों के विकास के लिए भरपूर प्रयास किया जा रहा है. ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, सड़क की सुविधा बढ़ाने की कोशिश की जा रही है. भूमिपूजन कार्यक्रम में सलनी सरपंच टन्केश्वर चन्द्रा समेत ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

Related posts:

error: Content is protected !!