Shop Vandalized FIR : जांजगीर. फर्नीचर दुकान में तोड़फोड़ का मामला : न्यायालय के आदेश के बाद 6 लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज, सीसी टीवी फुटेज होने के बाद भी पुलिस ने नहीं की थी कार्रवाई, पीड़ित ने ली थी कोर्ट की शरण

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण में फर्नीचर दुकान में तोड़फोड़ और संचालक से मारपीट के मामले में न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है. मामला 19 दिसम्बर 2021 का है. दुकान में तोड़फोड़ की घटना सीसी टीवी में कैद हुई थी. मामले में पुलिस ने घटना के बाद एफआईआर दर्ज नहीं की थी, जिसके बाद पीड़ित दुकान संचालक ने कोर्ट की शरण ली थी और परिवाद दायर की थी.

 



दरअसल, कन्नौजिया धर्मशाला के काम्प्लेक्स में कश्यप फर्नीचर का संचालन ललित कश्यप द्वारा की जाती है, जिसका वे हर माह किराया भी देते हैं. 19 दिसम्बर 2021 को कुछ लोग दुकान पहुंचे और खुद को समाज के पदाधिकारी बताया, फिर 3 लाख रुपये पगड़ी की मांग की. नहीं देने पर दुकान में तोड़फोड़ की और दुकान संचालक से मारपीट की. पूरी घटना सीसी टीवी में कैद हुई थी. पीड़ित ललित कश्यप ने थाने से लेकर आईजी तक मामले की शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसके बाद दुकान संचालक ने कोर्ट की शरण ली थी और परिवाद दायर किया था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

इस पर न्यायालय के आदेश पर शिवरीनारायण पुलिस ने छोटेलाल कश्यप, धनेश कश्यप, विसम्भर कश्यप, लक्ष्मण कश्यप, रामदुलार कश्यप और साखीराम कश्यप के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 294, 323, 506, 427, 506 बी के तहत जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Double Murder Arrest : 10 लाख उधार लिया और जब वापसी करने का दबाव बढ़ा तो रच डाली संगीन साजिश, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, शराब में सुहागा मिलाकर पिलाया, झोलाछाप डॉक्टर और पार्षद की हुई थी मौत... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!